खेल की खबरें | एशेज में परिवार साथ नहीं ले जाने पर संभावना पर बरसे वॉन , पीटरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण अगर खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया के चार महीने लंबे दौरे पर परिवार साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो एशेज श्रृंखला रद्द हो जानी चाहिये ।

लंदन, 23 जुलाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि कोरोना प्रोटोकॉल के कारण अगर खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया के चार महीने लंबे दौरे पर परिवार साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिलती है तो एशेज श्रृंखला रद्द हो जानी चाहिये ।

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी संभावना है कि इंग्लैड के खिलाड़ियों को आठ दिसंबर से शुरू हो रही एशेज क्रिकेट श्रृंखला में परिवार को साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिले ।

वॉन ने ट्वीट किया ,‘‘ ऐसी रिपोर्ट आज पढी कि एशेज श्रृंखला के लिये शायद इंग्लैंड के क्रिकेटर अपना परिवार नहीं ले जा सकेंगे । ऐसा है तो श्रृंखला रद्द कर देनी चाहिये । चार महीने परिवार से दूर रहना कतई स्वीकार्य नहीं है ।’’

पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि अगर ऐसी पाबंदियों के बीच खिलाड़ी नहीं खेलने का फैसला लेते हैं तो उन्हें दोष नहीं दिया जाना चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस एशेज श्रृंखला से इंग्लैंड का कोई क्रिकेटर नाम वापिस लेता है तो उसे मेरा पूरा समर्थन है ।चार महीने परिवार से दूर रहना । परिवार खिलाड़ी के लिये सबसे अहम है और मौजूदा माहौल में तो और ज्यादा । ’’

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने हालांकि कहा कि इस मसले का हल निकाला जा रहा है चूंकि टूर्नामेंट अभी काफी दूर है ।

इंग्लैंड के क्रिकेटर बांग्लादेश और पाकिस्तान दौरे पर परिवार को साथ नहीं ले जायेंगे । इसके बाद अक्टूबर में टी20 विश्व कप होना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट