खेल की खबरें | वॉन ने आर्चर का बचाव करते हुए कहा, लगातार तेज गेंदबाजी करना असंभव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि किसी तेज गेंदबाज के लिए लगातार 90 मील प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करना ‘असंभव’ है लेकिन जोफ्रा आर्चर को हमेशा उनकी टीम में जगह मिलेगी क्योंकि वह सटीक गेंदबाजी करने पर विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकता है।

लंदन, 13 जुलाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि किसी तेज गेंदबाज के लिए लगातार 90 मील प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करना ‘असंभव’ है लेकिन जोफ्रा आर्चर को हमेशा उनकी टीम में जगह मिलेगी क्योंकि वह सटीक गेंदबाजी करने पर विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकता है।

आर्चर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के अंतिम दिन 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन मेहमान टीम को साउथम्पटन में 200 रन का लक्ष्य हासिल करके चार विकेट से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए।

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

वॉन ने बीबीसी रेडियो 5 लाइव टफर्स एवं वॉन पॉडकास्ट के दौरान कहा, ‘‘मैं कल जोफ्रा आर्चर के स्पैल से बेहद खुश था- वह वही कर रहा था जो वह सर्वश्रेष्ठ तरीके से करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कल की तरह के स्पैल को देखता हूं तो आपको पता चलता है कि वह अंतर पैदा कर सकता है।’’

यह भी पढ़े | ईश सोढ़ी ने कहा- किस्मत वाला था, युवा अवस्था में ही विविधता से परिचय हो गया.

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट ने पिछल गर्मियों की एशेज श्रृंखला से तेज गति से गेंद फेंकने में नाकाम रहने के लिए 25 साल के आर्चर की आलोचना की थी जिन्हें पहले टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड पर तरजीह दी गई थी।

वॉन ने कहा, ‘‘भविष्य में उसे हताशा भरे दिनो का सामना करना होगा, वह युवा तेज गेंदबाज है। उम्र बढ़ने के साथ क्या उसके प्रदर्शन में निरंतरता आएगी? शायद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और पाकिस्तान के शोएब अख्तर को देखो। उन्होंने कई स्पैल फेंके जहां आप कह सकते हो कि हां, तुम ऐसा कर सकते हो लेकिन ऐसा असंभव होता है। आपका शरीर आपको स्वीकृति नहीं देता कि प्रत्येक ओवर में आप ऐसा कर पाओ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी