देश की खबरें | हुबली के होटल में वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर गुरुजी की छुरा घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘सरल वास्तु’ से मशहूर हुए चंद्रशेखर गुरुजी की कर्नाटक के हुबली में एक होटल में मंगलवार को छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हुबली, पांच जुलाई ‘सरल वास्तु’ से मशहूर हुए चंद्रशेखर गुरुजी की कर्नाटक के हुबली में एक होटल में मंगलवार को छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि होटल के ‘रिसेप्शन’ क्षेत्र में दो लोग गुरुजी को लगातार कई बार छुरा घोंप रहे हैं।

हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया है। घटना की जानकारी मिलते ही हुबली के पुलिस आयुक्त लाभू राम मौके पर पहुंचे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से बगलकोटे निवासी गुरुजी ने ठेकेदार के रूप में काम करना शुरू किया, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई में नौकरी मिल गई। इसके बाद गुरुजी मुंबई में बस गये और वास्तु परामर्श देने लगे।

तीन दिन पहले गुरुजी के परिवार के एक बच्चे की मौत हुबली में हो गई थी, जिसके कारण वह यहां आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now