देश की खबरें | वासवडा के पहले शतक, भुत के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से सौराष्ट्र की गुजरात पर बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अर्पित वासवडा के करियर के सर्वश्रेष्ठ नाबाद शतक के बाद पार्थ भुत के गेंद से चमकदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र ने गुरूवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप ए में गुजरात को 107 रन से हरा दिया।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर अर्पित वासवडा के करियर के सर्वश्रेष्ठ नाबाद शतक के बाद पार्थ भुत के गेंद से चमकदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र ने गुरूवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के ग्रुप ए में गुजरात को 107 रन से हरा दिया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सौराष्ट्र ने वासवडा के 86 गेंद में नाबाद 100 रन और चेतेश्वर पुजारा की 90 गेंद में 56 रन की पारी से आठ विकेट पर 285 रन का स्कोर खड़ा किया।

वासवडा ने अपनी पारी के दौरान नौ चौके और दो छक्के जमाये।

गुजरात के लिये बायें हाथ के तेज गेंदबाज चिंतन गजा (51 रन देकर तीन विकेट), शेन पटेल (50 रन देकर दो विकेट) और आर्जन नागवासवाला (58 रन देकर दो विकेट) ने विकेट झटके।

सौराष्ट्र ने भुत (57 रन देकर चार विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के अलावा जयदेव उनादकट (16 रन देकर दो विकेट) और धर्मेंद्रसिंह जडेजा (30 रन देकर दो विकेट) की बदौलत गुजरात को 41.4 ओवर में 178 रन पर समेट दिया।

गुजरात के लिये भार्गव मेराई (34 रन) शीर्ष स्कोरर रहे जबकि विकेटकीपर हेत पटेल (27), चिराग गांधी (26) और पीयूष चावला (20) अच्छी शुरूआत के बाद विकेट गंवा बैठे।

सौराष्ट्र ग्रुप ए में तीन मैचाों में दो जीत से शीर्ष पर चल रहा है जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हैदराबाद, गुजरात, त्रिपुरा और मणिपुर उसके पीछे हैं।

ग्रुप ए के अन्य मैचों में उत्तर प्रदेश ने हैदराबाद को सात विकेट से, त्रिपुरा ने हिमाचल प्रदेश को 39 रन से और चंडीगढ़ ने मणिपुर को छह विकेट से पराजित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\