देश की खबरें | नताशा दलाल के साथ विवाह के बंधन में बंधे वरुण धवन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन रविवार को अलीबाग के आलीशान रिजॉर्ट 'द मेन्शन हाउस' में निजी समारोह में फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।
मुंबई, 24 जनवरी बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन रविवार को अलीबाग के आलीशान रिजॉर्ट 'द मेन्शन हाउस' में निजी समारोह में फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।
शादी में उनके परिवार के करीबी मित्रों ने शिरकत की।
धवन (33) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें डालीं।
उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, ''जीवन भर के प्रेम को अब एक नया नाम मिल गया।''
धवन और दलाल की शादी मई 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था।
मीडिया में आई खबरों के अनुसार शादी में फिल्मकार करण जौहर, शशांक खैतान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत करीबी मित्रों ने शिरकत की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2026: फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया का टूटा बड़ा रिकॉर्ड
Mumbai Building Collapse Video: मुंबई के वर्सोवा में टला बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा; कोई हताहत नहीं
Aastha Jain: शामली में परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी आस्था जैन ने रचा इतिहास! UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक, अब बनेंगी IAS
Suryakumar Yadav vs Mitchell Santner: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले जानिए दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, किसका पलड़ा है भारी?
\