खेल की खबरें | वरूण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा चमके, भारत सात विकेट से जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरूण चक्रवर्ती (23 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (79 रन) की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी से भारत ने बुधवार को यहां पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी।

कोलकाता, 22 जनवरी ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरूण चक्रवर्ती (23 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (79 रन) की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी से भारत ने बुधवार को यहां पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी।

भारत ने अभिषेक के अर्धशतक की बदौलत 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर आसान जीत से श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

कप्तान जोस बटलर (68 रन) के अर्धशतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम शुरूआती झटकों से उबर नहीं सकी और 20 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। उसके लिए बटलर के अलावा सिर्फ दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

अभिषेक और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (26 रन) ने तेज शुरूआत कराकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। सैमसन ने 20 गेंद में चार चौके और एक गगनदायी छक्का जड़ा।

सैमसन की पारी तब खत्म हुई जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर (21 रन देकर दो विकेट) की गेंद को पुल करने के प्रयास में ऊंचा उठा दिया और गुस एटकिन्सन ने बाउंड्री से भागते हुए शानदार कैच लपका।

इसी पांचवें ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गये। वह आर्चर की लेग कटर गेंद पर बल्ला छुआ बैठे और विकेटकीपर फिल सॉल्ट ने शानदार कैच लपक लिया।

पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में आठ छक्के और पांच चौके जड़कर इंग्लैंड से मैच छीन लिया जिससे भारत ने 43 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक ने 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए तिलक वर्मा (नाबाद 19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की।

अभिषेक के तरकश में हर तरह के शॉट्स थे, उन्होंने फ्लिक, अपरकट किया और सीधे बाउंड्री पर रन जुटाये।

अभिषेक को 29 रन पर जीवनदान मिला जब आदिल रशीद ने तेज रिटर्न कैच टपका दिया। इसका फायदा उठाते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज ने अपने दृढ़निश्चय का परिचय दिया तथा इस लेग स्पिनर पर लगातार गेंदों पर एक चौका और दो गगनचुम्बी छक्के जड़े।

अभिषेक ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने जेमी ओवरटन की तेज गेद पर हुक शॉट लगाया। भारत ने इस तरह 10 ओवर में दो विकेट पर 100 रन पूरे कर लिये थे जिससे जिससे लक्ष्य महज औपचारिकता रह गया।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और कोच गौतम गंभीर ने फिट हुए मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने का फैसला किया।

भारत ने ओस गिरने के बावजूद तीन स्पिनर चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को शामिल करने का फैसला किया।

इन तीनों तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का अच्छा साथ निभाया जिन्होंने लगातार ओवरों में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (शून्य) और बेन डकेट (04) को आउट किया।

इस प्रदर्शन की बदौलत अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में युजवेंद्र चहल को पछाड़कर 97 विकेट से भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये।

कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार ने अपने स्पिनरों का बखूबी इस्तेमाल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी