जरुरी जानकारी | वरुण ब्रेवरीज को पहली तिमाही में 271.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी बॉटलिग कंपनी वरुण ब्रेवरीज लिमिटेड (वीबीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वर्ष की पहली तिमाही में दोगुना होकर 271.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री और आय में वृद्धि से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी बॉटलिग कंपनी वरुण ब्रेवरीज लिमिटेड (वीबीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वर्ष की पहली तिमाही में दोगुना होकर 271.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री और आय में वृद्धि से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कैलेंडर को वित्त वर्ष के रूप में मानने वाली कंपनी ने वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही में 136.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

वरुण ब्रेवरीज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही में उसकी परिचालन आय 26.32 प्रतिशत बढ़कर 2,867.47 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 2,269.87 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की आलोच्य तिमाही में बिक्री की मात्रा सालाना आधार पर 18.7 प्रतिशत बढ़कर 17.97 करोड़ हो गई, जो इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 15.14 करोड़ थी।

इसके अलावा कंपनी का कुल खर्च भी जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही में 20.84 प्रतिशत बढ़कर 2,514.75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,080.91 करोड़ रुपये था।

वीबीएल के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कहा कि निदेशक मंडल ने सह-पैकर्स के अपने नेटवर्क के हिस्से के रूप में पेप्सिको इंडिया के लिए 'कुरकुरे पफकॉर्न' के उत्पादन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू