देश की खबरें | प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री समेत विभिन्न राजनेताओं ने दी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती सहित अनेक नेताओं ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

लखनऊ, पांच जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती सहित अनेक नेताओं ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

मोदी ने संदेश में कहा, "उन्होंने (योगी) विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 'एक्स' पर अपने बधाई संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वह लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।"

बसपा प्रमुख मायावती ने 'एक्स' पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।"

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पर कहा, "उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र सिंह फडणवीस, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग समेत कई नेताओं योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड