ठाकरे, ममता, येदियुरप्पा, शरद पवार समेत विभिन्न हस्तियों ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया

67 साल के कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे।

जमात

मुंबई/ कोलकाता/बेंगलुरु, 30 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार तथा विभिन्न हस्तियों ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया।

67 साल के कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे।

ठाकरे ने अपने शोक संदेश में कहा कि कपूर न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक सरल इंसान थे।

उन्होंने कहा, " उनकी मृत्यु से, हमने कलाकारों की दो पीढ़ियों को जोड़ने वाली एक कड़ी खो दिया है। वह अपने परिवार की शानदार विरासत को आगे लेकर गए, जिसका भारतीय फिल्म उद्योग में योगदान अद्वितीय है। "

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि कपूर के निधन की खबर इसलिए भी दुखद और हैरान करने वाली है, क्योंकि एक दिन पहले ही एक और प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का इंतकाल हुआ था।

उन्होंने कहा कि अभिनेता ने अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों को खुशी दी और सिनेमा के क्षेत्र में कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया।

शरद पवार ने ट्वीट किया, " वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारतीय फिल्म उद्योग ने एक बहुमुखी और करिश्माई अभिनेता को खो दिया है। कपूर परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।"

उनकी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने भी कपूर के असमय निधन पर दुख जताया।

उन्होंने कहा कि वह काफी प्रतिभावान और प्रशंसित अभिनेता थे। वह अच्छे इंसान और दोस्त थे।

सुले ने ट्वीट किया, " नीतू, रणबीर, डब्बू, रीमा, चिम्पू और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। चिंटू की आत्मा को शांति मिले। आप याद रहेंगे। "

कपूर के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताते हुए कहा कि बीमारी के समय को भी उन्होंने बेहद गरिमामय तरीके से बिताया।

बनर्जी ने ट्वीट किया, " प्रतिष्ठित और बहुमुखी फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से गहरा शोक हुआ। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और फिल्म जगत को मेरी संवेदनाएं।"

अभिनेता के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भी शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ट्वीट किया, "एक और दिग्गज तथा वरिष्ठ अभिनेता, ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। शानदार अभिनय से हमें मंत्रमुग्ध करने का उनका तरीका याद किया जाएगा। परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने भी कपूर के निधन पर अफसोस जताया।

अलग अलग की फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री और मांड्या की सांसद सुमलता अंबरीश ने अभिनेता के निधन पर दुख जताया और कहा कि 2020 एक बुरा सपना साबित हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी