खेल की खबरें | वाणी आखिरी नौ होल में चार बर्डी के दम पर बनीं चैंपियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वाणी कपूर ने खराब शुरुआत से उबरते हुए आखिरी नौ होल में चार बर्डी लगाकर हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के आठवें चरण में शानदार जीत दर्ज की।

बेंगलुरु, छह जून वाणी कपूर ने खराब शुरुआत से उबरते हुए आखिरी नौ होल में चार बर्डी लगाकर हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के आठवें चरण में शानदार जीत दर्ज की।

यह मौजूदा सत्र में वाणी का चौथा खिताब है।

वाणी तीसरे दौर में आठ होल के बाद दो ओवर के स्कोर के साथ पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने नौवें होल में बर्डी लगाने के बाद 12वें से 15वें होल में लगातार चार बर्डी के दम पर शानदार वापसी कर तीन अंडर 67 का कार्ड खेला।

वाणी ने कुल पांच अंडर 205 (67-71-67) का स्कोर कर तीन शॉट से जीत दर्ज की।

एमेच्योर जारा आनंद (67) ने पेशेवर सर्किट पर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने दो अंडर 208 का स्कोर किया।

नेहा त्रिपाठी एक अंडर 209 (76-68-65) के स्कोर के साथ तीसरे  स्थान पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी सातवीं जीत दर्ज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR Playoffs Scenario In IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए केकेआर का पूरा समीकरण