वंदे भारत मिशन के तहत ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा विशेष विमान

कोविड-19 के प्रकोप के कारण ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान रविवार सुबह यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. सान्याल ने बताया कि ब्रिटेन से स्वदेश लौटे सभी यात्रियों को 14 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास में रखा जायेगा. इस विशेष उड़ान के जरिये ब्रिटेन से 93 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है.

एयर इंडिया (Photo Credits: PTI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 मई: कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के कारण ब्रिटेन में फंसे 93 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान रविवार सुबह यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि वंदे भारत अभियान (Vande) के तहत एयर इंडिया (Air India) का विमान लंदन से मुंबई होते हुए रविवार सुबह 08:04 बजे इंदौर में उतरा.

इस विशेष उड़ान के जरिये ब्रिटेन से 93 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है. उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग और आव्रजन की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही इन सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी और उनके सामान को संक्रमणमुक्त किया गया.

यह भी पढ़ें: तालिबान और अफगान सरकार ने की ईद के मद्देनजर तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा

सान्याल ने बताया कि ब्रिटेन से स्वदेश लौटे सभी यात्रियों को 14 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास में रखा जायेगा. कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत "वंदे भारत अभियान" के तहत वापस ला रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड