खेल की खबरें | वंदना कटारिया चोटिल होने के कारण ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया चोटिल होने के कारण ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर हो गई हैं जो 13 से 19 जनवरी के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले भारत के लिए करारा झटका है।

रांची, तीन जनवरी भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया चोटिल होने के कारण ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर हो गई हैं जो 13 से 19 जनवरी के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले भारत के लिए करारा झटका है।

वंदना को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन अभ्यास के दौरान उनके गाल की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। उनकी जगह युवा बलजीत कौर को टीम में लिया गया है।

ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी निक्की प्रधान को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

भारतीय टीम की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा,‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है की वंदना टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएगी। अभ्यास सत्र के दौरान वह चोटिल हो गई और उन्हें विश्राम करने की सलाह दी गई है।’’

उन्होंने कहा,‘‘हमें जहां वंदना के अनुभव की कमी खलेगी वहीं बलजीत कौर को उनकी जगह अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा जबकि निक्की प्रधान टीम की उप कप्तान होगी।’’

गोलकीपर सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपना पहला मैच 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम पूल बी में अपना दूसरा मैच 14 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलेगी और 16 जनवरी को इटली से भिड़ेगी। नॉकआउट चरण के मैच 18 और 19 जनवरी को खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमों में जर्मनी, एशियाई खेलों का चैंपियन जापान, चिली और चेक गणराज्य हैं। इन्हें पूल ए में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज