देश की खबरें | वैष्णव ने रेलवे में तकनीक अपनाने, आकांक्षाओं के ऊंचे मानक तय किये जाने पर दिया जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे को खुले दिल से तकनीक को अपनाने और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ऊंचे मानक तय करने की आवश्यकता है।

भुवनेश्वर, 28 मई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे को खुले दिल से तकनीक को अपनाने और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ऊंचे मानक तय करने की आवश्यकता है।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘रेलवे इकलौता संगठन है, जिसे देश की उम्मीदों को पूरा करने के लिए तकनीक से लेकर क्षमता तक बहुआयामी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है।’’

वैष्णव ने कहा, ‘‘रेलवे में व्यक्तिगत उत्कृष्टता, ज्ञान और क्षमता शानदार है। लेकिन सामूहिक रूप से हम कहीं पिछड़ जाते हैं और अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाते हैं। अगर हम सामूहिक रूप से संगठन को मजबूत बनाना चाहते हैं तो शीर्ष नेतृत्व का चयन केवल प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर होना चाहिए।’’

मंत्री ने कहा कि रेलवे को स्पष्ट दूरदर्शिता, खुले दिल से तकनीक को अपनाने, सौहार्द्रपूर्ण माहौल में काम करने और पदानुक्रमों को तोड़ने के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी आकांक्षाओं का स्तर बहुत ऊंचा उठाने और बड़े लक्ष्य तय करने होंगे। यह महज निर्माण या किसी स्टेशन की सफेदी करने या एक अच्छा लाउंज बनाने से नहीं होगा।’’

इस कार्यक्रम में वैष्णव ने देशभर के विभिन्न रेल मंडलों के 156 कर्मचारियों को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए।

विभिन्न उत्पादन इकाइयों और रेलवे सार्वजनिक उपक्रमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और दक्षता के लिए सम्मानित किया गया।

गोला अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\