देश की खबरें | वैष्णव, जयशंकर अगले सप्ताह विदेशी दूतों को ‘डब्ल्यूएवीईएस’ शिखर सम्मेलन की जानकारी देंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले सप्ताह भारत में राजदूतों और मिशन प्रमुखों से मुलाकात करेंगे और उन्हें मई में मुंबई में होने वाले पहले विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएवीईएस) के बारे में जानकारी देंगे।

नयी दिल्ली, पांच मार्च सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले सप्ताह भारत में राजदूतों और मिशन प्रमुखों से मुलाकात करेंगे और उन्हें मई में मुंबई में होने वाले पहले विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएवीईएस) के बारे में जानकारी देंगे।

सरकार डब्ल्यूएवीईएस को मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के दिग्गजों की एक वैश्विक सभा के रूप में पेश कर रही है, एक ऐसा आयोजन जिसकी तुलना दावोस में होने वाली वार्षिक विश्व आर्थिक मंच की बैठक से की जा सकती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जयशंकर और वैष्णव 13 मार्च को यहां विभिन्न देशों के राजदूतों से मुलाकात करेंगे और डब्ल्यूएवीईएस शिखर सम्मेलन का ब्योरा साझा करेंगे। यह शिखर सम्मेलन 1-4 मई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

चार दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुनिया भर के मीडिया और मनोरंजन उद्योग के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “डब्ल्यूएवीईएस एक प्रमुख वैश्विक आयोजन है जिसका उद्देश्य भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को वैश्विक बाजार तथा वैश्विक मीडिया व मनोरंजन उद्योग से जोड़ना है।”

पिछले महीने, मोदी ने डब्ल्यूएवीईएस सलाहकार बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की थी जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, आमिर खान और शाहरुख खान, नेटफ्लिक्स के सीईओ थियोडोर सारंडोस, प्राइम वीडियो और अमेजन स्टूडियो के प्रमुख माइक हॉपकिंस तथा भारतीय उद्यमियों मुकेश अंबानी एवं आनंद महिंद्रा शामिल थे।

मोदी ने सात फरवरी को बोर्ड के सदस्यों के साथ दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी