जरुरी जानकारी | वैक्सीन से जुड़ी खबरों, डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान से तय होगी बाजार की दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों तथा डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से इस सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों तथा डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान की वजह से इस सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है।

विशेषज्ञों ने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 के टीके से संबंधित खबरों, अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की चर्चा तथा वैश्विक रुख बाजार की दिशा तय करेंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘आगे चलकर बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ वैक्सीन के जुड़ी खबरों पर सभी की निगाह रहेगी। इसके अलावा निवेशक अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों से संबंधित घोषणा का भी इंतजार कर रहे हैं।’’

सैमको सिक्योरिटीज की शोध विश्लेषक निराली शाह ने कहा कि आगे बड़े शेयरों में करेक्शन आ सकता है। तिमाही नतीजों का सीजन समाप्त हो गया है। ऐसे में निवेशकों की निगाह वैश्विक संकेतकों तथा वैक्सीन से जुड़ी खबरों पर रहेगी।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया ने कहा कि अभी बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आगे चलकर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.10 अंक या 1.09 प्रतिशत चढ़ा।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,860.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीद।

निराली शाह ने कहा कि एफपीआई नवंबर के पहले दो सप्ताह के बाद अब आक्रामक तरीके से लिवाली नहीं कर रहे हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से अब वैश्विक बाजार सतर्क तरीके से आगे बढ़ रहे है। वैक्सीन का वितरण कितना प्रभावी रहेगा, आगे चलकर इससे जुड़ी खबरें बाजार को दिशा देंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई