देश की खबरें | राजस्थान में 18 से 44 साल उम्र के लोगों का टीकाकरण शनिवार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण का नया चरण शनिवार से शुरू होगा जिसमें 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा।

जयपुर, 30 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण का नया चरण शनिवार से शुरू होगा जिसमें 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार देर शाम 5.44 लाख टीके देने की सहमति दे दी।

शर्मा ने बताया कि कंपनी ने पहले राजस्थान सरकार को तीन लाख खुराक देने की सहमति दी थी। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर शनिवार से राज्य 35 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने का काम शुरू किया जाना था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम कंपनी ने 5.44 लाख टीके इसी माह और मिलने की जानकारी दी है।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि राज्य के 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध कराने की मांग लगातार की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में 18 -44 वर्ष आयु वाले लोगों की संख्या 3. 25 करोड़ है।

डॉ शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण राज्य को एक मई से 15 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रतिदिन चाहिए जबकि केन्द्र सरकार की ओर से जो आवंटन किया जा रहा है वह बेहद कम है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में राजस्थान को 67 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन किया गया था लेकिन प्रदेश को केवल 40 हजार इंजेक्शन ही उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य में अस्पतालों या कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त संख्या में बिस्तर उपलब्ध हैं लेकिन आक्सीजन और रेमडेसिविर का आवंटन केन्द्र सरकार के हाथ में होने के कारण चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट