देश की खबरें | भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 84 करोड़ खुराक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में अब तक लगाए गए कोविड-19 के टीके की कुल खुराक की संख्या बृहस्पतिवार को 84 करोड़ को पार कर गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर देश में अब तक लगाए गए कोविड-19 के टीके की कुल खुराक की संख्या बृहस्पतिवार को 84 करोड़ को पार कर गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को शाम सात बजे तक 65,26,432 खुराकें दी गईं।

देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे कमजोर जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए एक उपाय के रूप में जारी टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीका लगाया गया। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था।

देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया।

सरकार ने फिर एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\