खेल की खबरें | वी विजयकुमार के पांच विकेट, दक्षिण क्षेत्र को मिला 215 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज वी विजयकुमार के पांच विकेट से दूसरी पारी में उत्तर क्षेत्र का मध्यक्रम चरमरा गया जिससे दक्षिण क्षेत्र को शुक्रवार को यहां दलीप ट्राफी सेमीफाइनल में तीसरे दिन जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य मिला।

बेंगलुरु, सात जुलाई तेज गेंदबाज वी विजयकुमार के पांच विकेट से दूसरी पारी में उत्तर क्षेत्र का मध्यक्रम चरमरा गया जिससे दक्षिण क्षेत्र को शुक्रवार को यहां दलीप ट्राफी सेमीफाइनल में तीसरे दिन जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य मिला।

स्टंप तक दक्षिण क्षेत्र ने बिना विकेट गंवाये 21 रन बना लिये थे। उसके सलामी बल्लेबाज बी साई सुदर्शन तीन और अनुभवी मयंक अग्रवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।

सुबह उत्तर क्षेत्र ने तीन विकेट पर 146 रन के स्कोर से खेलना शुरु किया जिसके बाद विजयकुमार ने पुरानी गेंद से कहर बरपा दिया और टीम का स्कोर आठ विकेट पर 171 रन हो गया।

बारिश से प्रभावित तीसरे दिन उत्तर क्षेत्र की दूसरी पारी 56.4 ओवर में महज 211 रन पर सिमट गयी।

कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वत कावेरप्पा (47 रन देकर दो विकेट) ने अंकित कलसी को स्टंप के पीछे आउट रिकी भुई को कैच आउट कराया।

प्रतिभाशाली प्रभसिमरन सिंह (93 गेंद में 63 रन) और हरियाणा के अंकित कुमार (29 रन) ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की भागीदारी निभाकर टीम को संभाला।

उत्तर की टीम 150 रन की कुल बढ़त बनाने के करीब थी कि विजयकुमार ने पुरानी गेंद से मैच का रूख बदलने वाला स्पैल डाला। उन्होंने प्रभसिमरन को आउट करने के बाद जयंत यादव और पुलकित नारंग को तीन गेंद के अंदर पवेलियन लौटा दिया।

कुछ ओवर बाद खतरनाक दिख रहे निशांत सिंधू आउट हुए जिससे उत्तर की वापसी की राह मुश्किल हो गयी।

हर्षित राणा (36 गेंद में 38 रन) ने टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट