देश की खबरें | उत्तराखंड : तेंदुए के हमले में महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ विकासखंड में शुक्रवार सुबह एक आदमखोर तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला।

उत्तरकाशी(उत्तराखंड), 16 जून, उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ विकासखंड में शुक्रवार सुबह एक आदमखोर तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला।

घटना कोटीसौड़ गांव में हुई घटना के बारे में ग्राम प्रधान शिवराज बिष्ट ने बताया कि 42 वर्षीया भागीरथी नौटियाल सुबह करीब नौ बजे घर के नजदीक ही घास लेने गयी थी जहां तेंदुए ने उसे अपना शिकार बना लिया।

महिला को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान ने बताया कि आदमखोर तेंदुआ अब तक दर्जनभर लोगों पर हमला कर चुका है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

उन्होंने दावा किया कि तेंदुए के लगातार हो रहे हमलों के बाद भी वन विभाग और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम न किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर कोई कदम न उठाया गया तो क्षेत्र के लोग आन्दोलन को विवश हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड