देश की खबरें | उत्तराखंड : मंगलौर, बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

देहरादून, 10 जुलाई उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

मंगलौर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सरवत करीम अंसारी का पिछले साल अक्टूबर में निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। वहीं, बद्रीनाथ में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस साल मार्च में इस्तीफा देने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

मंगलौर में बसपा ने अंसारी के बेटे उबेदुर रहमान को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने काजी निजामुद्दीन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने गुज्जर नेता करतार सिंह भड़ाना पर दांव लगाया है।

मुस्लिम और दलित बहुल मंगलौर सीट पर अतीत में बसपा और कांग्रेस का दबदबा रहा है।

बद्रीनाथ में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व अधिकारी हिम्मत सिंह सैनिक समाज पार्टी के प्रत्याशी, जबकि पेशे से पत्रकार नवल खाली निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बद्रीनाथ से किस्मत आजमा रहे हैं।

मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी