देश की खबरें | उत्तराखंड: दो युवक अलकनंदा नदी में डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में बुधवार को दो युवक अलकनंदा नदी में डूब गए। दोनों युवक बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देहरादून, 26 फरवरी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में बुधवार को दो युवक अलकनंदा नदी में डूब गए। दोनों युवक बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई इस घटना में दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक चौरास पुल के पास नदी में तैरने के लिए गए थे लेकिन वे डूबने लगे। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन दो युवक डूब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जिला पुलिस तथा स्थानीय लोगों की सहायता से गहन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान युवकों के शव बरामद हुए।

नदी में डूबे दोनों युवकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आयुष राज (20) और हर्षराज कौशिक (19) के रूप में हुई। बचाए गए युवक का नाम दिव्यांशु (21) है जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मऊ का रहने वाला है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गयी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी