देश की खबरें | उत्तराखंड: सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों समेत तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में सोमवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देहरादून, 21 जुलाई उत्तराखंड में सोमवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो कांवड़ियों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में भानियावाला फलाईओवर के निकट एक मोटरसाइकिल के पलट जाने से दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर पांच कांवड़िये सवार थे, जिस वजह से बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर पलट गयी।

उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों को तत्काल डोईवाला के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिचालन केंद्र के अनुसार, चमोली जिले में हुई एक अन्य दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार युवक ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ की ओर रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले विक्रांत (25) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घायल नवीन (21) को इलाज के लिए ज्योतिर्मठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\