देश की खबरें | उत्तराखंड : सड़क हादसों में पत्रकार सहित तीन लोगों की मौत, 15 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में एक अंग्रेजी दैनिक का पत्रकार भी शामिल है।

उत्तरकाशी/नयी टिहरी, 30 मई उत्तराखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में एक अंग्रेजी दैनिक का पत्रकार भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोपांग बैंड के पास रविवार आधी रात के बाद एक टेंपो ट्रैवलर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे।

अधिकारियों के मुताबिक, वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलने पर कोपांग स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें हर्षिल के सैन्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से जख्मी महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली अलका बोटे (45) तथा तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी ‘द हिंदु’ अखबार के विशेष संवाददाता कार्तिक माधवन (43) की मौत हो गई।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हादसे में घायल 10 अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उत्तरकाशी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि मामूली रूप से घायल एक व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को देहरादून भेजा गया है।

अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल 13 लोगों में से आठ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं, जबकि अन्य पुणे, अहमदाबाद और दिल्ली के निवासी हैं। वहीं, वाहन चालक देहरादून के प्रेमनगर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में टिहरी जिले में देवप्रयाग के पास एक कार के सड़क से 15 मीटर नीचे पलट जाने से उसमें सवार परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और पुत्र घायल हो गए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट ने बताया कि परिवार चमोली से देहरादून अपने घर के ‘गृह प्रवेश’ के लिए जा रहा था, तभी सोमवार सुबह करीब सात बजे झपकी लगने के कारण उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतका की पहचान नीतू चौधरी (45) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट