देश की खबरें | उत्तराखंड: टिहरी में ट्रक पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत, 18 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर बुधवार को कांवड़ियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी टिहरी (उत्तराखंड), दो जुलाई टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर बुधवार को कांवड़ियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नरेंद्र नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से कांवड़ियें उत्तरकाशी जिले के हर्षिल जा रहे थे और इस दौरान ये दुर्घटना हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को नरेंद्र नगर के एक अस्पताल और ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

मिश्रा ने बताया कि यह दुर्घटना फकोट और जाजल के बीच तच्छला में सुबह करीब नौ बजे हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में तीन कांवड़ यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के हवाले से उन्होंने बताया कि यह घटना खाड़ी से दो किलोमीटर आगे हुई।

हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और ट्रक में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला।

जिलाधिकारी खंडेलवाल समेत पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

मृतकों की पहचान विक्की, सुनील सैनी और संजय के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि चार घायलों को एम्स ऋषिकेश तथा शेष को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी