देश की खबरें | उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर राज्य सरकार से सहमति मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के कुमाऊं में प्रस्तावित टनकपुर– बागेश्वर रेल लाइन पर काम शुरु करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से औपचारिक तौर पर सहमति देने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देहरादून, 31 जुलाई उत्तराखंड के कुमाऊं में प्रस्तावित टनकपुर– बागेश्वर रेल लाइन पर काम शुरु करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से औपचारिक तौर पर सहमति देने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को इस दिशा में शीघ्र औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद जल्द ही इस संबंध में एक पत्र केंद्र को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि 170 किलोमीटर () लंबी रेल लाइन वाली इस परियोजना के अंतिम सर्वेंक्षण का काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद केंद्र ने राज्य सरकार से इस पर औपचारिक सहमति देने को कहा ताकि काम शुरू किया जा सके।

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में रेल नेटवर्क विकसित करने पर तेजी से काम जारी है और इसी क्रम में ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन पर भी काम जारी है।

इस परियोजना का काम 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ऋषिकेश-उत्तरकाशी और देहरादून-सहारनपुर रेल मार्गों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि 81 किमी लंबी देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन शाकुंभरी देवी मंदिर के रास्ते से होकर गुजरेगी और इस रेल मार्ग पर 11 किमी लंबी सुरंग भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\