देश की खबरें | उत्तराखंड: हल्द्वानी हिंसा का मुख्य षड्यंत्रकारी दिल्ली से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा के कथित मुख्य षड्यंत्रकारी अब्दुल मलिक को शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद नारायण मीणा ने यह जानकारी दी।

हल्द्वानी, 24 फरवरी उत्तराखंड में हल्द्वानी हिंसा के कथित मुख्य षड्यंत्रकारी अब्दुल मलिक को शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद नारायण मीणा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद की तलाश के लिए छह टीम गठित की गईं थीं।

मीणा ने संवाददाताओं से कहा कि इनमें से एक टीम ने मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका बेटा अब भी फरार है।

मलिक ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कथित तौर पर एक ‘‘अवैध’’ मदरसा बनाया था। इसे ढहाये जाने के कारण आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसा फैल गई थी।

मलिक ने प्रशासन की कार्रवाई का जबरदस्त तरीके से विरोध किया था और उसकी पत्नी साफिया ने मदरसे को गिराने के नगर निगम के नोटिस को चुनौती देने के लिए अदालत का रुख किया था।

बनभूलपुरा हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और पुलिसकर्मियों और पत्रकारों समेत सौ से अधिक लोग घायल हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\