देश की खबरें | उत्तराखंड की राज्यपाल के रिश्तेदार की दुर्घटना में मौत: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के रिश्तेदार जगदीश प्रसाद मौर्य की उत्तर प्रदेश के बाजना कस्बे में दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मथुरा (उत्तर प्रदेश), आठ सितंबर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के रिश्तेदार जगदीश प्रसाद मौर्य की उत्तर प्रदेश के बाजना कस्बे में दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हालांकि मृतक के परिवार का आरोप है कि उनपर लुटेरों ने हमला किया था।
यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली में शर्मसार करने वाली घटना, 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म.
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात जगदीश प्रसाद मौर्य के घर से महज 20 मीटर दूर हुई।
एसपी (ग्रामीण) शिरीष चंद्र ने कहा कि मौर्य (78) साइकिल पर अपने पैतृक गांव आजनोठ से लौटते समय दुर्घटना शिकार हो गए।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की मोटरसाइकिल से जगदीश को टक्कर लगी, वह उन्हें अस्पताल ले गया। हालांकि डॉक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह उन्हें उनके घर के निकट छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने कहा कि एक स्थानीय डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। नोएडा में एक अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
जगदीश मौर्य पर लुटेरों द्वारा हमला किये जाने के परिवार के आरोपों पर एसपी ने कहा कि वह उस कोण से भी मामले की जांच करेंगे क्योंकि परिवार के सदस्यों ने उनसे शिकायत की है।
एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)