देश की खबरें | उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने रूद्रप्रयाग में रोड शो किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रप्रयाग में रोड शो किया और करीब 468 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया ।

देहरादून, 28 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रप्रयाग में रोड शो किया और करीब 468 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया ।

एक दिवसीय दौरे पर रूद्रप्रयाग पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने धामी का स्वागत किया।

रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत तथा भाजपा के ज़िलाध्यक्ष महावीर पवार मौजूद रहे।

इस दौरान, मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन महोत्सव 'ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग' में भी भाग लिया तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं के साथ संवाद भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग पर्यटन विभाग की ओर से तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

उन्होंने इस मौके पर रूद्रप्रयाग जिले के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणाएं भी कीं, जिनमें गौरीकुंड में स्थित मॉ गौरी के मन्दिर का सौंदर्यीकरण, द्वितीय केदार श्री मद्यमहेश्वर धाम को विकसित किया जाना शामिल है ।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचप्रयागों में शामिल रूद्रप्रयाग का स्थान उत्तराखंड में ही नही बल्कि भारत में भी अति विशिष्ट है।

उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति सही अर्थों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी और उनके परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रहा है ।

उन्होंने कहा, 'बतौर मुख्यसेवक मेरा यह प्रयास रहा है कि प्रदेश की जनता के हितों के लिए जो भी आवश्यक कदम हों, बिना देरी के उठाएं जाएं।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को समान नागरिक संहिता का मसौदा जल्द मिल जाएगा जिसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड