देश की खबरें | उत्तराखंड उपचुनाव : मंगलौर में 68.24 प्रतिशत और बद्रीनाथ में 49.80 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 68.24 प्रतिशत और बद्रीनाथ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 49.80 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई।

देहरादून, 11 जुलाई उत्तराखंड में मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 68.24 प्रतिशत और बद्रीनाथ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 49.80 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई।

दोनों विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था।

पिछले साल अक्टूबर में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के कारण मंगलौर सीट रिक्त हुई थी। वहीं मार्च में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बद्रीनाथ सीट रिक्त हुई थी।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मंगलौर में 68.24 प्रतिशत और बद्रीनाथ में 49.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

अंसारी के बेटे उबेदुर रहमान ने मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन के खिलाफ चुनाव लड़ा, जहां बुधवार को प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए थे।

भाजपा ने मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र से गुज्जर नेता करतार सिंह भड़ाना को चुनाव मैदान में उतारा, जहां से भाजपा कभी नहीं जीती है।

बद्रीनाथ में भाजपा के राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला के बीच सीधा मुकाबला रहा।

मंगलौर में 10 और बद्रीनाथ में चार उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। परिणामों की घोषणा 13 जुलाई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें