देश की खबरें | उत्तराखंड: लापता वन रेंजर का शव भीमताल झील से मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में करीब एक पखवाड़े से लापता 50 वर्षीय वन रेंजर का शव नैनीताल के पास भीमताल झील से मिला है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देहरादून, 14 दिसंबर उत्तराखंड में करीब एक पखवाड़े से लापता 50 वर्षीय वन रेंजर का शव नैनीताल के पास भीमताल झील से मिला है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तराई केंद्रीय वन मंडल के भाखड़ा रेंज में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे हल्द्वानी से लापता हो गए थे।

पुलिस ने कहा कि शुरुआत में शव की पहचान करना मुश्किल था, क्योंकि शव करीब 15 दिन तक पानी में था।

थाना प्रभारी (एसएचओ) वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पांडे की पहचान उनकी जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से की गई।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत डूबने से हुई लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

बिष्ट ने कहा कि मामले की जांच हर कोण को ध्यान में रखकर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हरीश चंद्र पांडे के परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\