देश की खबरें | उत्तराखंड हिमस्खलन : त्रिशूल चोटी के पास मिले चार लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हुए हिमस्खलन के बाद लापता हुए पर्वतारोहियों की एक टीम के संभवतः चार लोगों को एक तलाशी अभियान के दौरान त्रिशूल पर्वत के पास देखा गया है।

उत्तरकाशी, दो अक्टूबर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हुए हिमस्खलन के बाद लापता हुए पर्वतारोहियों की एक टीम के संभवतः चार लोगों को एक तलाशी अभियान के दौरान त्रिशूल पर्वत के पास देखा गया है।

यह तलाशी अभियान शनिवार को हेलिकॉप्टर की मदद से चलाया गया।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि चोटी के रास्ते में देखे गए लोग भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण दल के सदस्य हो सकते हैं जो शुक्रवार को हिमस्खलन के बाद लापता हो गया था।

कर्नल बिष्ट ने कहा हालांकि, बचाव दल अभी भी घटनास्थल के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा है। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में रुकावट आ रही है।

कर्नल बिष्ट ने कहा, " बचाव दल के सदस्य सतलुज शिविर दो तक पहुंच चुके हैं और हमें उम्मीद है कि वे कल तक जगह पर पहुंच जाएंगे।"

एनआईएम, उत्तरकाशी से बचाव दल की एक टीम, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग और गढ़वाल स्काउट्स के जवान संयुक्त खोज और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय नौसेना के पर्वतारोहियों की 20 सदस्यीय टीम ने 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंचाई वाले त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई के लिए एक अभियान शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now