देश की खबरें | संभवत: भारी बारिश व चार दशकों में तापमान में वृद्धि के कारण हुआ उत्तराखंड हादसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) के एक अध्ययन के अनुसार चमोली क्षेत्र में चार से छह फरवरी के बीच भारी वर्षा और पिछले चार दशकों में उत्तराखंड के तापमान में वृद्धि के कारण संभवत: चट्टानों के टूटने से पिछले महीने राज्य में अचानक बाढ़ की विभीषिका पैदा हुयी।

नयी दिल्ली, छह मार्च इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) के एक अध्ययन के अनुसार चमोली क्षेत्र में चार से छह फरवरी के बीच भारी वर्षा और पिछले चार दशकों में उत्तराखंड के तापमान में वृद्धि के कारण संभवत: चट्टानों के टूटने से पिछले महीने राज्य में अचानक बाढ़ की विभीषिका पैदा हुयी।

काठमांडू स्थित इस संस्थान की रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई। इसके अनुसार जिस स्थान से चट्टानों के टूटने की शुरुआत हुयी थी, वहां पहले ही दरार बन गयी थी।

रिपोर्ट के अनुसार इन पत्थरों के साथ मिट्टी और बर्फ के भी खिसकने से अचानक बाढ़ की समस्या पैदा हुयी। 1.6 किमी सीधे क्षेत्र में पत्थरों के गिरने से गतिज ऊर्जा पैदा हुयी जिससे बर्फ को पिघलने के लिए पर्याप्त गर्मी मिली।

इससे पैदा मलबा ऋषिगंगा नदी में गिरा जिससे नदी का पानी और आगे बढ़ गया।

हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 72 शव और मानव शरीर के 30 अंग मिल चुके हैं। उनमें से 41 शवों की पहचान कर ली गई है। 132 लोग अब भी लापता हैं।

क्षेत्रीय संगठन आईसीआईएमओडी हिमालयन-हिंदुकुश क्षेत्र में विभिन्न पहलुओं पर काम करता है। इसके आठ सदस्यों में भारत, चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान और नेपाल शामिल हैं।

इसकी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चार से छह फरवरी के बीच कश्मीर और उत्तर-पश्चिम भारत से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ गुजरा। इस वजह से भारी बारिश हुयी। उत्तराखंड त्रासदी सात फरवरी को हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में तापमान भी बढ़ रहा है और चमोली क्षेत्र में 1980 और 2018 के बीच अधिकतम तापमान में प्रति वर्ष 0.032 डिग्री सेल्सियस की दर से वृद्धि हुयी है। इसके अलावा, जनवरी 2021 पिछले छह दशकों में उत्तराखंड में सबसे गर्म जनवरी का महीना था।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि एक विशाल चट्टान के टूटने से भारी मात्रा में मिट्टी और बर्फ नीचे आयी और संभवत: इससे अचानक बाढ़ आयी।

मलबे के कारण ऋषिगंगा नदी की एक धारा का मुंह भी अवरुद्ध हो गया जिससे एक हिमनदी झील बन गयी। उस झील की निरंतर निगरानी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\