देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के एटीएस ने सहारनपुर के अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवादी संगठनों-- एक्यूआईएस (भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा) और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंध रखने वाले लुकमान आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने सहारनपुर के अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

लखनऊ, 31 दिसंबर आतंकवादी संगठनों-- एक्यूआईएस (भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा) और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंध रखने वाले लुकमान आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने सहारनपुर के अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

उप्र एटीएस ने 26 सितंबर को लुकमान को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज किया था। इसी मामले में मोहम्मद मुदस्सिर और 10 अन्य आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है ।

एटीएस के बयान के मुताबिक मुदस्सिर (उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी) से जांच और पूछताछ के दौरान यह पता चला कि सहारनपुर निवासी अजहरुद्दीन की इस मामले में संदिग्ध भूमिका रही है। इसके बाद उसे पूछतांछ के लिए लखनऊ में एटीएस मुख्यालय लाया गया था। बाद में 30 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

बयान के मुताबिक भारत में जेहाद फैलाने एवं नवयुवकों को कट्टरपंथ की सीख देते हेतु अजहरूद्दीन जेहादी साहित्य एवं वीडियो दिखाकर उन्हें एक्यूआईएस एवं जेएमबी की विचारधारा से जोड़ने हेतु प्रेरित कर रहा था ।

एटीएस के मुताबिक अजहरूद्दीन, बांग्लादेशी अभियुक्तों तथा एक्यूआईएस एवं जेएमबी के सक्रिय अपराधियों --मुदस्सिर एवं अबु तलहा, एहसान, मुफक्किर से जुड़ कर लोगों में जेहादी विचारधारा का प्रचार प्रसार करता था तथा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को हटा कर देश में इस्लामिक राष्ट्र की स्थापना हेतु कार्य कर रहा था ।

विस्तृत पूछताछ से प्रकाश में आये इसके भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय आतंकी सम्पर्कों की गहनता से छानबीन कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू