देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में मंगलवार अपराह्न गोमती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सुलतानपुर, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में मंगलवार अपराह्न गोमती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में हुई।
हलियापुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रंगवा मजरे फत्तेपुर गांव का रहने वाला सुनील निषाद (20) अपने तीन साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था।
उन्होंने बताया कि पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में गिर कर डूब गया।
अधिकारी ने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, एक ही झटके में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Punyatithi: छत्रपति संभाजी महाराज बलिदान दिवस पर इन मराठी WhatsApp Messages, Quotes, Photo SMS के जरिए शंभू राजे को करें नमन
टेक जगत में छाई मायूसी: ‘Forever Layoffs’ और AI के बढ़ते चलन से कर्मचारियों का मनोबल न्यूनतम स्तर पर
LPG Crisis in India: एलपीजी आपूर्ति को लेकर सरकार सख्त, घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि हुई 25 दिन, रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
\