देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: घर में फंदे से लटकी मिली महिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक महिला अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, छह मार्च उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक महिला अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना राजेंद्र नगर सेक्टर तीन में हुई।

पुलिस उपायुक्त निमिश पाटिल ने बताया कि 40 वर्षीय शेफाली मित्तल अपने घर में फंदे से लटकी हुईं पायी गयीं।

उन्होंने बताया कि शेफाली के पति मिशाल मित्तल बुधवार को अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गये थे और जब वह लौटे तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मिशाल मित्तल एक स्थानीय बिल्डर हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आत्महत्या का संकेत मिला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले शव को उतारे जाने और फंदे की ऊंचाई को लेकर चिंता जताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट