देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को अपनी ही छह-वर्षीय बेटी और चार-वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 22 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को अपनी ही छह-वर्षीय बेटी और चार-वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को गांव खेड़ा धर्मपुर की है और आरोपी महिला की पहचान सोनम के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सोनम ने पहले अपनी बेटी और बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी का प्रयास कर रही थी, लेकिन पड़ोसियों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।

अवस्थी ने कहा, ‘‘पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ साहिल नामक व्यक्ति से 2017 में शादी की थी। साहिल से उसके दो बच्चे थे, जिनकी ही उसने हत्या की है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने पूछताछ में कहा कि 2021 में हत्या के एक मामले में साहिल को पुलिस ने पकड़कर लिया और जेल भेज दिया, जिसके बाद वह सोनू नामक अन्य युवक के साथ खेड़ा धर्मपुर गांव में रहने लगी, जिससे उसका एक बेटा है।’’

अवस्थी के अनुसार, सोनम ने खुलासा कि तीन महीने पहले जब साहिल जेल से बाहर आया तो वह अपने साथ रहने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए सोनम ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और खुदकुशी करना चाह रही थी।’’

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट