देश की खबरें | उत्तर प्रदेश 37 करोड़ पौधे लगाकर बनाएगा नया कीर्तिमान: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत एक ही दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है।

लखनऊ, नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत एक ही दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश आज यानी नौ जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नया कीर्तिमान बनाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरणादायक मार्गदर्शन में पिछले आठ वर्षों में 204 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए, जिससे वन क्षेत्र पांच लाख एकड़ और बढ़ गया है। इसी क्रम में आज एक ही दिन में उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आइए, इस अभियान में सहभागी बनकर धरती माता के पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ‘मां’ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें।’’

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने हिंदी के प्रमुख अखबार में प्रकाशित अपने लेख को साझा किया, जिसका शीर्षक था ‘‘आइए करें वसुधा का हरित श्रृंगार’’

राज्य के वार्षिक पौधारोपण अभियान का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘नौ जुलाई से शुरू हो रहे पौधारोपण अभियान-2025 में हम केवल पौधे नहीं लगाएंगे। हम भविष्य रोपेंगे, हम संस्कार रोपेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी