देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने एक युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को उसकी पत्नी और प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बलिया, अक्तूबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने एक युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को उसकी पत्नी और प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने मंगलवार को बताया कि जिला न्यायधीश अमित पाल सिंह की अदालत ने एक वर्ष पुराने इस मामले की सुनवाई पूरी कर दोनों आरोपियों पुष्पा और सोनू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दोनों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव में 27 अक्टूबर 2023 की रात आरोपी पुष्पा और प्रेमी सोनू ने योजना बनाकर पहले बब्लू पासवान को शराब पिलाई और उसके बाद तालाब के किनारे ले जाकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शव को कुएं में फेंक दिया।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि इस मामले में बब्लू के भाई की तहरीर पर पत्नी पुष्पा और प्रेमी सोनू के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया, जिसपर सुनवाई पूरी होने के बाद सजा सुनाई गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\