देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अधिवक्ता समेत दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस अधिकारियों से अभद्रता और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अधिवक्ता समेत 10 से 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मथुरा, 15 मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस अधिकारियों से अभद्रता और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अधिवक्ता समेत 10 से 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को कृष्णानगर चौकी प्रभारी और एक अन्य उपनिरीक्षक को धमकी देने के आरोप में अधिवक्ता समेत दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात गश्त पर निकले कृष्णानगर पुलिस चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर और उनके साथी दरोगा आमोद कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने एक नर्सिंग होम के सामने रास्ते पर जाम लगा दिया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रास्ता जाम करने वाले लोगों को समझा कर वहां से हटाने का प्रयास किया तो उपद्रवी लोग उग्र हो गए।

कुमार ने बताया कि भीड़ की अगुआई कर रहे अमरजीत सिंह ने खुद को वकील बताते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और इस दौरान उसके साथ नगवीर सिंह और 10 से 12 अन्य लोग भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी देने तथा अन्य विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर अधिवक्ता अमरजीत सिंह और उसके साथी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वे दोनों शराब के नशे में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट