देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गोंडा, पांच मई उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, तरबगंज थानाक्षेत्र के शीशव गांव के रहने वाले पंकज मिश्रा (35) नाम के व्यक्ति की कार पीडी बांध के पास लगभग 50 फुट गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मिश्रा की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, पंकज के पिता जगदंबा प्रसाद मिश्रा पर चिवरहा गांव के पास बंदरों ने हमला कर दिया था, जिस कारण वह मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि पिता के घायल होने की सूचना मिलते ही पंकज तत्काल कार से मौके के लिए रवाना हो गए और जल्दबाजी में पीडी बांध के मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवाजी पांडेय ने स्थानीय लोगों की मदद से पंकज को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिये निकटवर्ती सोहावल (अयोध्या) अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दूसरी घटना रविवार रात देर रात परसपुर-बेलसर मार्ग पर शुक्लगंज इलाके के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, बौरिहा गांव निवासी रिंकू सिंह (32) और रवि सिंह (26) जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि रवि को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड