देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कानपुर में 20 वर्षीय युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक ऑटो चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कानपुर, 10 जनवरी, उत्तर प्रदेश के कानपुर में 20 वर्षीय युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक ऑटो चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना कानपुर जिले के महाराजपुर थाना इलाके में हुई।

पूर्वी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उन्नाव जिले की रहने वाली युवती ऑटो चालक दीपक कुशवाह (21) से मिलने चकेरी गई थी।

उन्होंने बताया कि ऑटो चालक ने उसे कुछ दिन पहले नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था।

अधिकारी ने बताया कि दीपक ने अपने दोस्त सूरज कुशवाह को भी मौके पर बुला लिया और युवती को ऑटो में बैठाकर इधर-उधर घुमाते रहे तथा बाद में उसे जंगल में ले गए, जहां उन्होंने पीड़िता से बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार, युवती आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पुलिस ने दीपक और सूरज को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड