देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की टक्कर में मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आगरा, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि डौकी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर-टूण्डला मार्ग पर हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि डौकी के नगरिया रामकरन इलाके का रहने वाला मनीष (22) शनिवार सुबह बाइक से अपनी पत्नी पूजा और 10 वर्षीय भांजे रामकिशन के साथ फिरोजाबाद के नगला सिंधी में खेत पर काम करने गया था।

अधिकारी ने बताया कि देर शाम लौटते समय मनीष की बाइक की यमुना नदी पुल पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में रामकिशन और दूसरी बाइक पर सवार सूरज की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने सूरज की उम्र 16 साल बतायी है।

पुलिस के मुताबिक, मनीष व उसकी पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पूजा को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशिक्षु सहायक पुलिस आयुक्त अमीषा ने बताया कि बाइकों की गति तेज थी और बाइक सवारों ने हेलमेट लगाये होते तो उनकी जान बच सकती थी।

उन्होंने बताया कि वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड