देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अदालत ने हत्या के जुर्म में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर की एक स्थानीय अदालत ने डकैती के दौरान एक महिला की हत्या के जुर्म में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), नौ जुलाई मुजफ्फरनगर की एक स्थानीय अदालत ने डकैती के दौरान एक महिला की हत्या के जुर्म में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविकांत ने मंगलवार को राहुल मित्तल, सौरभ वर्मा और नौशाद को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 394 (डकैती करते समय जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत दोषी ठहराया और प्रत्येक पर 13,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

शासकीय अधिवक्ता आशीष त्यागी ने बताया कि यह घटना तीन अगस्त 2011 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेशु विहार इलाके में हुई थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार तीनों आरोपी लूट के इरादे से कविता अग्रवाल के घर में घुसे और जब कविता ने लूट का विरोध किया तो गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

महिला के पति प्रह्लाद अग्रवाल ने शुरू में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

त्यागी ने बताया कि जांच के बाद मित्तल, वर्मा और नौशाद की संलिप्तता साबित हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू