देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दलित युवक की हत्या के मामले में दोषी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की एक अदालत ने पांच वर्ष पहले हुई एक दलित युवक की हत्या के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

गोंडा, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की एक अदालत ने पांच वर्ष पहले हुई एक दलित युवक की हत्या के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने सजा के अलावा दोषी पर 16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करने पर नौ महीने की अतिरिक्त कैद का आदेश दिया।

अदालत ने मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

विशेष लोक अभियोजक (एससी-एसटी अधिनियम) कृष्ण प्रताप सिंह व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हर्षवर्धन पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि जिले के मनकापुर थानाक्षेत्र के बल्लीपुर गांव में 14 अगस्त 2020 को एक लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर उसके भाई राहुल (20) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि मृतक की मां मैनावती ने सुमित्रानंदन (30), राकेश चौहान और अब्दुल कादिर के खिलाफ स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया था।

अधिवक्ताओं के अनुसार, बल्लीपुर हतवा निवासी सुमित्रानंदन राहुल की बहन से आए दिन छेड़छाड़ किया करता था और जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि बाद में सुमित्रानंदन ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी।

पुलिस ने घटना के अगले ही दिन हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और तीन लोगों को नामजद करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दायर किया।

विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी अधिनियम) सूर्य प्रकाश सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुमित्रानंदन को दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया।

सं जफर शोभना जितेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी