देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : करीब पांच महीने से लापता तीन साल की बच्ची का बोरवेल से मिला कंकाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बाइक से बच्ची के टकराने के बाद मुकदमे से बचने के लिए उसकी हत्या की और शव बोरवेल में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर बाइक से बच्ची के टकराने के बाद मुकदमे से बचने के लिए उसकी हत्या की और शव बोरवेल में फेंक दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओ.पी. सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिरकार उसने मासूम की हत्या क्यों की। उन्होंने बताया है कि अभी तक आरोपी ने यह कबूला है कि उसकी बाइक से बच्‍ची टकरा गई थी और मुकदमे से बचने के लिए उसने बच्ची की हत्या कर शव बोरवेल में फेंक दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के उझानी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव से करीब पांच महीने पहले लापता हुई एक मासूम बच्ची का कंकाल पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्ची का कंकालनुमा शव एक 50 फीट गहरे बोरवेल में मिला।

पुलिस ने बताया कि गांव के ही युवक ने मासूम की हत्या कर शव बोरवेल में फेंक दिया था। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी युवक समेत उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया और बोरवेल से मिले शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिए भेज दिया है।

उन्‍होंने बताया कि तीन मई को हरिहरपुर गांव के एक व्‍यक्ति की तीन वर्षीय बेटी घर से खेलते समय लापता हो गयी थी और काफी तलाश के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों को कुछ लोगों से पता लगा कि गांव के ही प्रदीप कुमार और उसके साढ़ू वीरेंद्र ने बच्ची को अगवा किया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी में अपहरण की धारा जोड़ दी और कई बार थाने बुलाकर पूछताछ के बाद भी आरोपियों ने गुनाह नहीं कबूला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने एक बार फिर आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने बच्ची की हत्या के बाद शव बोरवेल में फेंकने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गांव के ही सरकारी बोरवेल से बच्ची का कंकाल बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई