देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत, कई लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहारनपुर, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि शुक्रवार देर रात नकुड थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वाहन में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरविंदर उर्फ रिंकू (35), पृथ्वी (50) और मोतीराम (52) को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना सरसावा थानाक्षेत्र के उत्तराखंड-पंचकुला राजमार्ग पर उस समय हुई, जब एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पवन कुमार (30), उसकी पत्नी रुकमणी (29) और हरि नारायण (55) के रूप में हुई है।

जैन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\