देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में छह दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत ने पिता-पुत्र की हत्या के चार वर्ष पुराने मुकदमे में छह लोगों को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 42,500 रुपये का जुर्माना लगाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत ने पिता-पुत्र की हत्या के चार वर्ष पुराने मुकदमे में छह लोगों को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 42,500 रुपये का जुर्माना लगाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि हथिगवां थानाक्षेत्र के बलीपुर निवासी मिथलेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि दो नवंबर, 2020 की शाम शीतला सिंह अपने बेटे विपिन सिंह के साथ ट्रैक्टर से धान लाद कर घर आ रहे थे और एक बिजली का तार उनके ट्रैक्टर में फंस गया।

उन्होंने बताया कि तार हटाने को लेकर शीतला सिंह का राजेंद्र बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति से विवाद हो गया।

अधिकारी ने बताया कि विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और इस बीच शीतला सिंह ने राजेंद्र बहादुर सिंह और उसके बेटे अभय को गोली मार दी।

अधिवक्ता ने बताया कि वहीं शीतला सिंह के दो बेटों, पत्नी और बहू ने राजेंद्र और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में राजेंद्र बहादुर सिंह और उसके बेटे अभय सिंह की मौत हो गई।

अपर सत्र न्यायाधीश बाबूराम ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद साक्ष्य के आधार पर शीतला सिंह, बेटे विपिन सिंह व रणजीत सिंह, पत्नी चंदा सिंह, बहू प्रीति सिंह और प्रकाश सरोज को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 42,500 रुपये का जुर्माना लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास