देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: कौशांबी में दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को सरकारी ‘हैंडपंप’ में मोटर लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने नामजद छह आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कौशांबी, 18 मार्च उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को सरकारी ‘हैंडपंप’ में मोटर लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने नामजद छह आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संदीपन घाट थानाक्षेत्र में हुए इस विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को संदीपन घाट थानाक्षेत्र के महगांव में सरकारी ‘हैंड पंप’ में मोटर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीचहुए विवाद में लोगों ने आपस में लाठी डंडे से हमला किया था, जिसमें मोहम्मद अरशद उर्फ सैफी (35) की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदीप कुमार कुशवाहा, दिलीप कुमार कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा और राजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(2)/ 3(5) में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि मामले के संबंध में छह आरोपियों को मलाक मोहिउद्दीनपुर ग्रीन सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे बरामद कर लिया गए।

अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\