देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : नकली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले सात लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोशल मीडिया के माध्यम से नकली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले एक गिरोह के सात लोगों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, दो दिसंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोशल मीडिया के माध्यम से नकली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले एक गिरोह के सात लोगों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैज खान उर्फ नवाब, आदित्य गुप्ता, आयुष गुप्ता, शिबू खान, हरिओम अत्री, मोबिन तथा अरविंद कुमार सिंह उर्फ सिंघानिया के रूप में हुई है।

नोएडा थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल वर्ष 2023 को थाना पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि बाद में दो व्यक्ति की और गिरफ्तारी हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने छह लाख 48 हजार की भारतीय नकली मुद्रा बरामद की है। उन्होंने बताया कि ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से नकली नोट के कारोबार को अंजाम देते थे।

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का एक सदस्य गौरव भल्ला अभी फरार है।

अधिकारी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है और उसके घर की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई है।

सं नेत्रपाल जितेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी