देश की खबरें | पीसीएस-प्री की परीक्षा पहले की तरह आयोजित करेगा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, आरओ एआरओ की परीक्षा टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूपीपीएससी कार्यालय के बाहर एक अधिकारी ने घोषणा की कि आयोग ने आरओ और एआरओ परीक्षाओं को स्थगित करने और पुराने पैटर्न के आधार पर पीसीएस प्री-परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।

यूपीपीएससी कार्यालय के बाहर एक अधिकारी ने घोषणा की कि आयोग ने आरओ और एआरओ परीक्षाओं को स्थगित करने और पुराने पैटर्न के आधार पर पीसीएस प्री-परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।

आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 7 और 8 दिसंबर जबकि आरओ और एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए 22 और 23 दिसंबर की तारीखें घोषित की थीं।

पीसीएस-प्री की परीक्षा पहले की भांति कराने की घोषणा से जहां कुछ अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं आरओ-एआरओ परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी।

प्रदर्शनकारी छात्र राहुल पांडे ने कहा की आरओ-एआरओ की परीक्षा के बारे में निर्णय लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

पांडे ने कहा की इस घोषणा पर हमें विश्वास नहीं है क्योंकि आयोग का कोई अधिकारी न तो सामने आया और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिस आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

प्रदर्शनकारी छात्र योगेश सिंह ने कहा की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस अपलोड होने तक छात्र आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\